scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलसात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

सात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

Text Size:

हांगझोउ, सात अक्टूबर ( भाषा ) भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरिया के चोइ सोलग्यु और किम वोन्हो को सीधे गेम में 21 . 18, 21 . 16 से हराकर एशियाई खेलों की बैडमिंटन पुरूष युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया ।

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने कई बार वापसी करते हुए पहला गेम 29 मिनट में जीता । दूसरे गेम में उन्होंने 15वीं रैकिंग वाली विरोधी टीम पर दबाव बनाते हुए 57 मिनट में जीत दर्ज की ।

इस साल मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप में 58 साल बाद भारत को पदक दिलाने वाले सात्विक और चिराग ने भारत को 41 साल बाद एशियाई खेलों में पदक दिलाया है । लेरॉय डिसूजा और प्रदीप गंधे ने 1982 में कांस्य पदक जीता था ।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की पहली भारतीय जोड़ी है । उन्होंने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन आरोन चिया और सोह वूइ यिक को हराया था ।

एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । भारत ने पुरूष युगल स्वर्ण, टीम रजत और पुरूष एकल कांस्य जीता । जकार्ता में भारत ने एक रजत और एक कांस्य जीता था ।

इस जीत के साथ सात्विक और चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जायेंगे । उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, 2022 थॉमस कप खिताब और 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य जीता था ।

दोनों एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस ओपन सुपर 300 भी जीत चुके हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments