scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलभारत को महिला कबड्डी में स्वर्ण, सौ पदक पूरे

भारत को महिला कबड्डी में स्वर्ण, सौ पदक पूरे

Text Size:

हांगझोउ, सात अक्टूबर ( भाषा) भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिये जब महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को शनिवार को रोमांचक फाइनल में 26 . 25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है । पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था । उसकी खिताबी जीत के साथ ही भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में पदकों का तिहरा अंक छुआ ।

फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै ने बेहद कड़ी चुनौती दी लेकिन भारत ने एक अंक से बाजी मारी ।

हाफटाइम तक भारत के पास पांच अंक की बढत थी । पूजा ने भारत के लिये कई अंक जुटाये ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments