scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलहॉकी टीम ने खेल ही नहीं जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीते : प्रधानमंत्री मोदी

हॉकी टीम ने खेल ही नहीं जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीते : प्रधानमंत्री मोदी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर ( भाषा ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी अटल प्रतिबद्धता , जुनून और तालमेल ने न सिर्फ पदक जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीत लिये ।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ,‘‘ एशियाई खेलों में हमारी पुरूष हॉकी टीम को स्वर्ण पदक । शानदार प्रदर्शन के लिये टीम को बधाई । इस टीम की अटल प्रतिबद्धता , जुनून और तालमेल ने न सिर्फ पदक जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीत लिये । यह जीत उनके जज्बे की परिचायक है । भविष्य के लिये शुभकामना ।’’

भारतीय टीम ने चीन के हांगझोउ में गत चैम्पियन जापान को 5 . 1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिये भी क्वालीफाई कर लिया ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments