scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलभारत के दो खिलाड़ी साफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में

भारत के दो खिलाड़ी साफ्ट टेनिस के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, छह अक्टूबर ( भाषा ) भारत के दो खिलाड़ी रागा श्री मनोगारबाबू कुलांडाइवेलु और जय मीणा शुक्रवार को एशियाई खेलों की सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

महिला एकल ग्रुप एफ के मैच में रागा श्री ने कंबोडिया की मेंगचोउंग कि को 4 . 1 से हराया । इससे पहले वियतनाम की थि मेइ हुओंग एंगुयेन को 4 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी ।

पुरूषों के प्रारंभिक दौर में जय मीणा ने ताइवान के यू सुन चेन को 4 . 2 से मात दी । इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया के मारियो हारले अलीबासा को 4 . 1 से हराया था ।

महिला एकल प्रारंभिक दौर में भारत की आध्या तिवारी को ताइवान की शू तिंग लो ने 4 . 1 से हराया । वहीं अनिकेत पटेल को फिलीपींस के ए एल मोराल्डे ने 4 . 0 से मात दी ।

महिला और पुरूष सेमीफाइनल शनिवार को होंगे । भारत ने इस खेल में एशियाई खेलों में कभी पदक नहीं जीता है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments