हांगझोउ, छह अक्टूबर (भाषा) रोलर-स्केटर ग्रीष्मा डोनतारा और साई संहिता अकुला ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं के कलात्मक एकल फ्री स्केटिंग शॉर्ट प्रोग्राम फाइनल में क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए पदक की उम्मीदों को बनाये रखा है।
ग्रीष्मा सेगमेंट में 20.94 (एलिमेंट में 9.81, कंपोनेंट में 11.13) के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है जबकि संहिता सेगमेंट में 16.95 ( एलिमेंट में 6.95, कंपोनेंट में 11 और एक अंक कटौती) के स्कोर के साथ छठे स्थान पर चल रही है।
चीनी ताइपै की हसिओ-चिंग हुन और जापान की मिकी फजिकुरा 38.76 और 27.41 के सेगमेंट स्कोर के साथ शीर्ष दो स्थान पर है।
पदक जीतने के लिए दोनों स्केटरों को शनिवार को अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करना होगा।
भाषा आनन्द मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
