हांगझोउ, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुरुष और महिला टीम ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की शतरंज स्पर्धा के तीसरे दौर में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज की।
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा की शीर्ष वरीय पुरुष टीम ने कजाखस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।
वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम ने चौथी वरीय इंडोनेशिया को 3-5 – 0.5 से हराकर तीसरी जीत हासिल की।
गुकेश ने जीएम रिनात जुमाबाएव को और प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए जीएम अलीशर सुलेमेनोव को पराजित किया जबकि हरिकृष्णा ने आईएम नोगरबेक काजयबेक और एरिगेसी ने आईएम रमजान झालामाखानोव से ड्रा खेला।
महिला टीम में कोनेरू हम्पी, डी हरिका और वंतिका अग्रवाल ने अपनी बाजियां जीती जबकि आर वैशाली ने ड्रा खेला।
हम्पी ने मेडिना वार्डा औलिया और वंतिका ने उम्मी फिसाबियुल्लाह को पराजित किया जबकि हरिका ने महिला जीएम डेवी अर्धियानी अनास्तासिया सिट्रा को मात देकर मैच जीता।
वैशाली ने फिर महिला आईएम चेल्सी मोनिका इग्नेसियास सिहिते से अंक बांटे।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
