scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलहैंडबॉल : महिला टीम का अभियान एकमात्र जीत के साथ खत्म

हैंडबॉल : महिला टीम का अभियान एकमात्र जीत के साथ खत्म

Text Size:

हांगझोउ, 30 सितंबर ( भाषा ) भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने निचली रैंकिंग वाली नेपाल टीम को अपने आखिरी मैच में हराकर एशियाई खेलों में एकमात्र जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया ।

भारत पांचवें स्थान पर रहा । भारतीय टीम ने ग्रुप बी के मैच में नेपाल को 44 . 19 से हराया ।

भारत के लिये निधि शर्मा ने सर्वाधिक 11 अंक बनाये ।

पहले दो मैचों में भारत को 2018 के रजत पदक विजेता जापान और कांस्य पदक विजेता चीन ने हराया था । वहीं हांगकांग के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था ।

भारत पिछली बार एशियाई खेलों में नौवे स्थान पर रहा था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments