हांगझोउ, 29 सितंबर ( भाषा ) भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम और एसो ने एशियाई खेलों में पुरूषों की केरिन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।
डेविड दूसरी हीट में जापान के केइया ओता से प्लस 0 . 112 सेकंड पीछे रहे ।
हर हीट से शीर्ष दो राइडर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जबकि बाकी राइडर रेपेशॉज खेलेंगे ।
बाईस वर्ष के एसो रेपेशॉज हीट में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे । वह चीन के कि लुई से प्लस 0 . 134 सेकंड पीछे रहे जबकि हांगकांग के चियुक हेइ तो से प्लस 0 . 029 सेकंड पीछे रहे ।
सेमीफाइनल भी आज ही होना है ।
डेविड स्प्रिंट में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
