हैदराबाद, 29 सितंबर ( भाषा ) घुटने की चोट से उबरे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे ।
वह पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को पहले अभ्यास मैच में सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलेंगे । वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में दूसरे वनडे में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण दोनों करेंगे ।
विलियमसन को आईपीएल के दौरान लगी चोट के बाद आपरेशन कराना पड़ा था ।
कोच गैरी स्टीड ने कहा कि प्राथमिकता यही थी कि वह समय पर मैच फिट हो जायें । उनकी गैर मौजूदगी में अभ्यास मैच में टॉम लाथम कप्तान होंगे ।
सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी शनिवार को भारत रवाना होंगे । वह अंगूठे में फ्रेक्चर के बाद अब फिट हो गए हैं और पहले मैच में उपलब्ध होंगे ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
