scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत की विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत

भारत की विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) भारत ने अमेरिका के स्पोकेन में चल रही विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की मिश्रित टीम स्पर्धा में कुक आईलैंड्स को 5-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

सात्विक रेड्डी कनापुरम और वैष्णवी खडकेकर की मिश्रित युगल जोड़ी ने कैयिन मताइओ और तेरेपी अकावी को 21-6, 21-8 से हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

आयुष शेट्टी ने लड़कों के एकल मैच में डेनियल अकावी पर 21-6, 21-3 से प्रभावशाली जीत दर्ज की, जबकि तारा शाह ने ते पा ओ ते रंगी तुपा को केवल 14 मिनट में 21-3, 21-6 से हराया।

लड़कों के युगल मैच में निकोलस और तुषार की जोड़ी ने इमानुएला माताइओ और कैयिन माताइओ को 21-9, 21-5 से जबकि लड़कियों के युगल में राधिका शर्मा और तन्वी शर्मा ने टेरेपी अकावी और वैटिया क्रोकोम्बे अमा को 21-4, 21-7 से पराजित किया।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments