scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलविष्णु सरवनन, नेहा ठाकुर सेलिंग स्पर्धा के दूसरे दिन बिखेरी चमक

विष्णु सरवनन, नेहा ठाकुर सेलिंग स्पर्धा के दूसरे दिन बिखेरी चमक

Text Size:

हांगझोउ, 22 सितंबर (भाषा) तोक्यो ओलंपियन विष्णु सरवनन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों के सेलिंग (नौकायन) स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन किया जिसमें भारत के लिए दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा।

ओलंपिक में पुरुषों की लेजर श्रेणी में 35 खिलाड़ियों में 20वें स्थान पर रहने वाले सरवनन ने चीन में नौकायन स्पर्धा दूसरे दिन डींगी श्रेणी में तीसरी जीत के साथ 13 खिलाड़ियों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये हैं।

इस श्रेणी में अभी चार रेस बची हुई हैं।

महिलाओं की डींगी स्पर्धा में नेहा ठाकुर आठ खिलाड़ियों के बीच दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे दिन चार रेस में जीत दर्ज की।

ईश्वरीय गणेश (महिला विंडसर्फर आरएस:एक्स) और शीतल वर्मा-हर्षिता तोमर (महिला स्किफ) की जोड़ी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में तीसरे स्थान हैं जबकि दो और रेस बाकी हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments