scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलएएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर: कोरिया से 0-8 से हारा भारत

एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर: कोरिया से 0-8 से हारा भारत

Text Size:

बुरिराम (थाईलैंड), 19 सितंबर (भाषा) भारत की अंडर-17 महिला टीम को मंगलवार को यहां एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के अपने पहले मुकाबले में कोरिया के खिलाफ 0-8 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही शीर्ष टीमों में शामिल कोरिया का भारतीय खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था।

कोरिया की ओर से कप्तान वोन ज्युएन ने पेनल्टी किक पर दो गोल सहित कुल तीन गोल के साथ हैट्रिक बनाई। सियो मिनजियोंग पार्क जुहा और स्थानापन्न खिलाड़ी हेन गुखी ने भी कोरिया की ओर से गोल दागे।

शिवानी टोप्पो के आत्मघाती गोल से भारत की हार का अंतर और बढ़ गया।

कोरिया ने पहले हाफ में दो जबकि दूसरे हाफ में छह गोल किए।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments