scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलमोटो जीपी भारत के लिए बाइक और उपकरण बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पहुंचने लगे

मोटो जीपी भारत के लिए बाइक और उपकरण बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पहुंचने लगे

Text Size:

ग्रेटर नोएडा, 14 सितंबर (भाषा) मोटो जीपी भारत के लिए बाइक और उपकरण गुरुवार से भारत आने शुरू हो गए और इन्हें बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट ले जाया गया है जहां रेस 22 से 24 सितंबर तक होगी।

मोटो जीपी भारत में 40 टीम के 80 राइडर हिस्सा लेंगे जिसमें डुकाती के फ्रांसेस्को बेगनेइया, होंडा के मार्क मारक्वेज, मूनी के मार्को बेजेची, रेड बुल केटीएम के ब्रेंड बिंडर और जैक मिलर तथा प्राइमा के जॉर्ज मार्टिन शामिल हैं।

आयोजकों ने बयान में कहा, ‘‘रेस में सिर्फ एक हफ्ता बचा होने के कारण सुपर बाइक, उनके इंजन, टायर और सुरक्षा बैरियर नयी दिल्ली पहुंचे और उन्हें आयोजन स्थल पर पहुंचाया गया।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments