नयी दिल्ली, 13 सितंबर ( भाषा ) अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये चुनी गई दूसरे दर्जे की भारतीय टीम में एकमात्र जाना माना नाम है जबकि मुख्य कोच इगोर स्टिमक का जाना अभी तय नहीं है ।
अधिकांश क्लबों ने 21 सितंबर से शुरू हो रही एशियाई खेलों की फुटबॉल स्पर्धा के लिये भारतीय टीम में चुने गए 22 खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर अनिच्छा जताई है क्योंकि उसी दौरान आईएसएल भी खेला जाना है ।
लंबी बातचीत के बाद एआईएफएफ ने दोयम दर्जे की टीम चुनी है जिसमें मूल 22 में से नौ ही खिलाड़ी हैं । बाकी सभी क्लबों के अनुभवहीन खिलाड़ी हैं ।
चीन रवानगी से तीन दिन पहले ही टीम का ऐलान हो सका है ।
टीम :
गुरमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम, सुमित राठी, नरेंदर गेहलोत, अमरजीत सिंह कियाम, सैमुअल जेम्स, राहुल केपी, अब्दुल रहीम अंजुकंदन, आयुष देव छेत्री, ब्राइस मिरांडा, अजफर नूरानी, रहीम अली, विंसी बरेटो, सुनील छेत्री, रोहित दानू, गुरकीरत सिंह, अनिकेत जाधव ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
