कराची, 10 सितंबर ( भाषा ) पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर उमर फारूख कलसन और बोर्ड के महाप्रबंधक ( अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) अदनान अली कोलंबो में एक केसिनो में जाने के कारण विवादों के घेरे में आ गए हैं ।
दोनों एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के साथ है । ऐसे में उनका जुआ खेलने के ठिकाने पर जाने पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई की नजरें जरूर गई होंगी ।
पाकिस्तान के कई क्रिकेटप्रेमियों ने सोशल मीडिया पर सवाल दागा कि पीसीबी के दोनों अधिकारी इतने अपरिपक्व और लापरवाह कैसे हो सकते हैं ।
पाकिस्तानी मीडिया में हल्ला होने के बाद दोनों अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे केसिनो में सिर्फ खाना खाने गए थे ।
सूत्रों ने कहा कि दोनों के खिलाफ वापसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
