scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलबांग्लादेश को हराकर भारत बना सैफ अंडर 16 चैम्पियन

बांग्लादेश को हराकर भारत बना सैफ अंडर 16 चैम्पियन

Text Size:

थिम्पू, 10 सितंबर ( भाषा ) भारत की अंडर 16 टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में 2 . 0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत ली ।

भारत के लिये भरत लाइरेंजम ने आठवें और लेविस जांगमिनलुन ने 74वें मिनट में गोल दागे ।

मुख्य कोच इशफाक अहमद की भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। वह ग्रुप ए में बांग्लादेश और नेपाल को 1 . 0 से हराकर शीर्ष रही । इसके बाद सेमीफाइनल में मालदीव को 8 . 0 से हराया ।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं गंवाया ।

बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भी खिलाड़ियों ने जबर्दस्त आक्रामकता और नियंत्रण का प्रदर्शन किया । डिफेंस में करीश सोराम ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया तो गोलकीपर अहेइबाम सूरज सिंह चट्टान की तरह डटे रहे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments