scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलप्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे, ग्रिस्चुक ने ओपन ब्लिट्ज का खिताब जीता

प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे, ग्रिस्चुक ने ओपन ब्लिट्ज का खिताब जीता

Text Size:

कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे, जबकि विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक ने शीर्ष स्थान पर रहते हुए शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 का ओपन ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया।

  चार गेमों में अपराजित रहने के बाद प्रज्ञानानंदा शीर्ष पर थे लेकिन उन्हें नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (13वें), ग्रिस्चुक (15वें) और विदित गुजराती (16वें दौर) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

अर्जुन एरिगेसी 10.5 अंकों के साथ कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे।

भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश को अंतिम दिन नौ दौर में छह हार का सामना करना पड़ा, जिसमें अंतिम दौर में उनके प्रतिद्वंद्वी प्रज्ञानानंदा के खिलाफ हार भी शामिल है। वह निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे।

विजेता:

महिला वर्ग

रैपिड: 1. दिव्या देशमुख, 2. जू वेनजुन;

ब्लिट्ज: 1. जू वेनजुन, 2. कोनेरू हम्पी

ओपन वर्ग

रैपिड: 1. मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव, 2. टेइमौर रैडजाबोव;

ब्लिट्ज़: 1. अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक, 2. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments