scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलएसएफआई ने निलंबित तैराक की जगह एशियाड टीम में जान्हवी चौधरी को शामिल किया

एसएफआई ने निलंबित तैराक की जगह एशियाड टीम में जान्हवी चौधरी को शामिल किया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित तैराक की जगह एशियाई खेलों की टीम में जान्हवी चौधरी को शामिल किया है।

निलंबित तैराक को 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाड की टीम से हटा लिया गया था।

जान्हवी रिले स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। हालांकि महासंघ के सूत्र ने पीटीआई भाषा से कहा कि इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी खेल मंत्रालय की मंजूरी पर निर्भर होगी।

बंगाल की 19 साल की तैराक जान्हवी फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में हिस्सा लेती हैं।

अगस्त में एशियाई खेलों की टीम में शामिल एक नाबालिग तैराक को 19-नोरैंड्रोस्टेरोन का पॉजिटिव आने के बाद नाडा द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments