सिंगापुर, छह सितंबर (भाषा) सिंगापुर में भारतीय मूल के दो मंत्रियों ने औपनिवेशिक युग के दो बंगलों के किराये से संबंधित मानहानिकारक आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के छोटे भाई ली सीन यांग को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अदालती नोटिस देने के लिए आवेदन किया है।
कानून और गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम और विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन ने इस साल दो अगस्त को ली सीन यांग के खिलाफ उच्च न्यायालय में मानहानि के अलग-अलग मुकदमे दायर किए।
मुकदमे 23 जुलाई को ली सीन यांग के फेसबुक पेज पर की गई एक सार्वजनिक पोस्ट को लेकर दायर किए गए हैं। पोस्ट में कहा गया था कि ‘दोनों मंत्रियों ने एक एजेंसी से राज्य के स्वामित्व वाली हवेलियां पट्टे पर ली हैं। इनमें से एक मंत्री का एजेंसी पर नियंत्रण है। ये एजेंसी पेड़ों को काटकर सरकार-प्रायोजित नवीकरण कार्य करवाती है’’।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.