scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशनोएडा में मोटो जीपी, ट्रेड शो: अपर पुलिस महानिदेशक ने तैयारियों की समीक्षा की

नोएडा में मोटो जीपी, ट्रेड शो: अपर पुलिस महानिदेशक ने तैयारियों की समीक्षा की

Text Size:

नोएडा, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) बी डी पाल्सन ने राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ ही सितम्बर महीने में जनपद गौतम बुद्ध नगर में होने वाले मोटो जीपी रेस, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेडशो के समय यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान गौतमबुद्धनगर के सीमावर्ती जनपदों से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, दिल्ली से होकर अन्यत्र जाने वाले भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों को सीमावर्ती जनपदों से गौतमबुद्धनगर सीमा से अन्य वैकल्पिक मार्गों से गन्तव्य स्थल की ओर भेजकर यातायात संचालन किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) द्वारा निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि जी-20 एक बडा आयोजन है, जिसके दौरान मार्ग परिवर्तनस्थल पर यातायात को सुगम व सुचारू बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यातायात दबाव वाले स्थलों पर स्थलीय निरीक्षण किया गया और उसके समाधान/निराकरण किये जाने के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि सितम्बर माह वर्ष 2023 में एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय परिपथ ग्रेटर नोएडा में मोटो जीपी भारत बाइक रेस चैम्पियनशिप के आयोजन के अवसर पर उक्त कार्यक्रमों में वीवीआईपी के अतिरिक्त लाखों की संख्या में दर्शकों के आने की सम्भावना के दृष्टिगत समुचित यातायात प्रबन्धन करके कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

भाषा सं अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments