scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढ़ेर

Text Size:

जम्मू, छह सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया । एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यहां रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है तथा युद्धक सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी का शव ढूंढ़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में पुंछ के मांडी उपसेक्टर में दो आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए नजर आये।

लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों को तत्काल पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। प्रतिकूल भौगोलिक स्थिति, घने जंगल आदि का इस्तेमाल कर आतंकवादियों ने काफी देर तक सुरक्षाबलों को उलझाये रखा।’’

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments