scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलएशिया कप: फ्लडलाइट के 20 मिनट तक बंद रहने से पीसीबी की किरकिरी

एशिया कप: फ्लडलाइट के 20 मिनट तक बंद रहने से पीसीबी की किरकिरी

Text Size:

लाहौर, छह सितंबर (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की बुधवार को किरकिरी हुई जब एक फ्लडलाइट के खराब होने के कारण मेजबान टीम और बांग्लादेश के बीच एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सुपर चार चरण का मैच लगभग 20 मिनट तक रुका रहा।

बांग्लादेश की टीम 38.4 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में जब पाकिस्तान ने पांच ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए थे तब गद्दाफी स्टेडियम के एक फ्लडलाइट टावर की बत्ती गुल हो गई।

बत्ती गुल होने के असल कारण का पता नहीं पल पाया लेकिन लगभग 20 मिनट तक फ्लाडलाइट बंद रही। इस दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों इमाम उल हक और फखर जमां को अंपायरों से बात करते हुए देखा गया।

फ्लाडलाइट दोबारा जलने पर खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और मुकाबले को आगे बढ़ाया।

शुरुआती पांच ओवरों में बांग्लादेश के गेंदबाज अच्छी में दिखे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

बत्ती गुल होने से बांग्लादेश के गेंदबाजों की लय प्रभावित हुई। पीसीबी के किसी अधिकारी ने अब तक बत्ती गुल होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments