scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशचंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था: नासा ने कहा

चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था: नासा ने कहा

Text Size:

बेंगलुरु, छह सितंबर (भाषा) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ की एक तस्वीर जारी की है जिसे उसके चंद्र निगरानी कक्षीय (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने खींचा है।

चंद्रयान-3 के लैंडर को तस्वीर के मध्य में देखा जा सकता है और विक्रम के चारों तरफ चमक के साथ उसकी काली छाया को भी देखा जा सकता है।

नासा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘नासा के एलआरओ अंतरिक्षयान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था।’’

भाषा

वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments