scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचावडा इन्फ्रा का आईपीओ 12 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 60-65 प्रति शेयर

चावडा इन्फ्रा का आईपीओ 12 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 60-65 प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) गुजरात की सिविल निर्माण कंपनी चावडा इन्फ्रा लिमिटेड ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 60-65 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, उसका आईपीओ 12 सितंबर को खुलकर 14 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 11 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

कंपनी के शेयरों को लघु एवं मझोले उद्यमों के मंच एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

आईपीओ के तहत ‘बुक-बिल्डिंग मार्ग’ से 10 रुपये अंकित मूल्य के 66.56 लाख के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 27 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए खर्च करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल अन्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा

निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments