scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलभारत ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर 16 अभियान का आगाज किया

भारत ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर 16 अभियान का आगाज किया

Text Size:

थिम्पू, दो सितंबर ( भाषा ) भारत की अंडर 16 पुरूष टीम ने बांग्लादेश को 1 . 0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया ।

अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही कोच इशफाक अहमद की भारतीय टीम को बांग्लादेश के गोलकीपर नाहिदुल इस्लाम ने खुलकर नहीं खेलने दिया । थोंगाम्बा सिंह उशाम ने विजयी गोल 74वें मिनट में दागा ।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और विशाल यादव ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया । उन्होंने 14वें मिनट में भरत लालरेंजाम को गेंद सौंपी जिसके प्रयास को इस्लाम ने बचा लिया ।

बांग्लादेश को भी कई मौके मिले लेकिन उन्हें वे फिनिश नहीं कर सके ।

दूसरे हाफ में भी भारत ने आक्रमण जारी रखा और 74वें मिनट में कामयाबी भी मिली । स्थानापन्न खिलाड़ी मनभाकुपार एम ने विरोधी से गेंद छीनकर गोल पर दागी लेकिन इस्लाम ने उसे बचा लिया । इस बीच उशाम ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिबाउंड पर गोल किया ।

भारत को अब चार दिन का विश्राम मिला है और छह सितंबर को दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल से सामना होगा । भूटान, पाकिस्तान और मालदीव ग्रुप बी में है । शीर्ष दो दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments