नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल गोल्फर अवनि प्रशांत अगले महीने अबुधाबी में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ द्वारा महिलाओं के लिए आयेाजित विश्व एमेच्योर टीम चैम्पियनशिप ‘एस्प्रितो सांतो ट्राफी’ के लिए तीन सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगी।
भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने 25 से 28 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए निश्ना पटेल और मन्नत बरार को टीम में शामिल किया है।
आईजीयू ने इसी स्थल पर 18 से 21 अक्टूबर को होने वाली ऐसेनहोवर ट्राफी के लिए पुरुष टीम में युवराज सिंह, शौर्या भट्टाचार्य और रोहित को चुना है।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
