scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभारत एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

भारत एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

Text Size:

पटियाला, 28 अगस्त (भाषा) खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां उम्मीद जताई कि चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

एशियाई खेलों में भारत के 634 खिलाड़ी भाग लेंगे जो कि इन खेलों के इतिहास में उसका अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।

ठाकुर ने यहां राष्ट्रीय खेल संस्थान में कहा,‘‘ पिछले कुछ वर्षों से भारतीय खिलाड़ी सभी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी एशियाई खेलों में भी भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।’’

खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोच से मुलाकात करके उनसे उनकी तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरान ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल संस्थान में कई खेल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments