scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलनीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा

नीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा

Text Size:

बुडापेस्ट, 27 अगस्त ( भाषा ) नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बन गए ।

तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88 . 17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया । पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 . 82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86 . 67 मीटर का था ।

भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 . 77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84 . 14 मीटर का था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments