scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशचंद्रयान-3 के उतरने के स्थान का नाम पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर रखना चाहिए : सपा सांसद

चंद्रयान-3 के उतरने के स्थान का नाम पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर रखना चाहिए : सपा सांसद

Text Size:

संभल (उत्तर प्रदेश), 26 अगस्त (भाषा) संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बर्क ने चंद्रयान-3 के उतरने के स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने पर सवाल उठाते हुए सलाह दी कि इसका नामकन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति’ नाम दिए जाने से जुड़े सवाल पर सांसद बर्क ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक ताल्लुक है, इन मसलों पर आप अपनी तौर पर कुछ भी कहने लगे। यह हर चीज का साम्प्रदायिकीकरण (कम्युनलाइज) क्यों करते हैं? यह ईमानदारी से वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण कर सकते थे। यदि नाम ही रखना था तो ईमानदारी से उनका नाम रखना था। इसको हिन्दू मुस्लिम रंग नहीं देना था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल ‘‘भारत नेशनल स्पेस डे’’ मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने की घोषणा की।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments