scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशसीमा शुल्क अधिकारी ने तलोजा जेल के निकट तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की

सीमा शुल्क अधिकारी ने तलोजा जेल के निकट तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की

Text Size:

मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) नवी मुंबई में तलोजा जेल के निकट एक सीमा शुल्क अधीक्षक ने एक तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उनका शव तालाब में मिला।

नवी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी मयंक सिंह (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने एक पृष्ठ का ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है जिसमें उन्होंने तीन सीमा शुल्क अधिकारियों समेत छह लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले सप्ताह उचित सीमा शुल्क के बिना एक आयात खेप को मंजूरी देने के लिए सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर सिंह और अन्य के परिसरों की तलाशी ली थी।

अधिकारी ने दावा किया, ‘‘मामला दर्ज होने के बाद सिंह उदास थे, और इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा।’’

सिंह के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने दो कंपनियों से सीमा शुल्क विभाग को 14.5 लाख रुपये का भुगतान किये बगैर उनका माल जारी करने के लिए रिश्वत ली थी।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments