scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला हॉकी 5 टीम ने मलेशिया पर 7-2 से जीत के साथ विश्व कप क्वालीफायर की शुरुआत की

भारतीय महिला हॉकी 5 टीम ने मलेशिया पर 7-2 से जीत के साथ विश्व कप क्वालीफायर की शुरुआत की

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) भारत ने शुक्रवार को ओमान में मलेशिया के खिलाफ 7-2 की शानदार जीत के साथ महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत की।

हॉकी 5 में प्रत्येक टीम में पांच-पांच खिलाड़ी होते है और इसका मैदान नियमित फील्ड हॉकी से छोटा होता है। 

भारत के लिए कप्तान नवजोत कौर (तीसरे, 28वें), अक्षता ढेकाले (चौथे), मरियाना कुजूर (17वें), मोनिका डी. टोप्पो (12वें, 20वें) और महिमा चौधरी (28वें) ने गोल किये।

मलेशिया ने वान वान (सातवें) और अजीज जफिराह (11वें) गोल करने में सफल रही।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। मैच के तीसरे और चौथे मिनट में नवजोत और अक्षता के गोल से टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

मलेशिया ने वान और जफिराह के गोल से मैच में वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

भारत ने इसके बाद जवाबी हमला तेज किया और मोनिका के गोल से टीम ने मध्यांतर से पहले 3-2 की बढ़त बना ली।

भारत ने मैच के दूसरे हाफ में खेल की गति को बढ़ाने पर ध्यान दिया और टीम को इसका फायदा भी मिला। मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच पर भारतीय पकड़ को मजबूत कर दिया।

महिमा और नवजोत ने 28 मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 7-2 कर दिया।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को जापान से है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments