scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकेरल : नगालैंड की महिला का यौन उत्पीड़न का प्रयास, एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल : नगालैंड की महिला का यौन उत्पीड़न का प्रयास, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 अगस्त (भाषा) केरल पुलिस ने नगालैंड की एक महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने के आरोप में सोमवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पुलिस ने कहा कि तिरुवनंतपुरम निवासी अनीष को यहां थुंबा के निकट महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने और उसे घायल करने के आरोप में हिरासत में लिया।

विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि घटना रविवार रात को हुई जब पीड़ित एक होटल में काम के बाद अपने घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि बाइक पर आए अनीष ने पीड़िता से छेड़छाड़ का प्रयास किया और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर वहां से भाग गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। गिरने के कारण पीड़िता को मामूली चोटें आईं।’’

उन्होंने बताया कि महिला से मिली जानकारी के आधार पर एक घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments