scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलदीक्षा किसी मेजर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला बनी

दीक्षा किसी मेजर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला बनी

Text Size:

लंदन, 14 अगस्त (भाषा) दीक्षा डागर महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 21वें स्थान पर रही जो किसी मेजर टूर्नामेंट में भारतीय महिला खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी अदिति अशोक संयुक्त 40वें स्थान पर रही। वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त नौवें स्थान पर थी लेकिन इसके बाद अगले दो दौर में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

यूरोपीय महिला टूर में दो बार की विजेता दीक्षा ने दूसरे दौर में अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन करके मेजर टूर्नामेंट में पहली बार कट में जगह बनाई थी। उन्होंने आखिरी दौर में भी अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन किया।

दीक्षा पहले नौ होल के बाद दो ओवर पर चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने तीन बर्डी बनाई और आखिर में एक अंडर के स्कोर के साथ समापन किया। उनका चार दिन स्कोर इवन पार 288 रहा।

दीक्षा का संयुक्त 21वें स्थान पर रहने का प्रदर्शन किसी मेजर टूर्नामेंट में भारतीय महिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने अदिति के रिकॉर्ड को तोड़ा जो 2018 में महिला ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर रही थी।

महिला ओपन में सातवीं बार भाग ले रही अदिति ने अंतिम दौर में तीन ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह नीचे खिसक गई।

अमेरिका की लिलिया वू ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को छह शॉट से पीछे छोड़ कर वर्ष का अपना दूसरा मेजर खिताब जीता।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments