scorecardresearch
Thursday, 19 September, 2024
होमदेश'चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, भेजी चांद की पहली तस्वीरें', ISRO ने जारी किया वीडियो

‘चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, भेजी चांद की पहली तस्वीरें’, ISRO ने जारी किया वीडियो

ISRO ने कहा कि वह इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को करेगा.

Text Size:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई.

इस दौरान ‘चंद्रयान-3’ से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें दिखाई गईं हैं. इसरो ने एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने लिखा ‘चंद्रयान -3’ मिशन से चंद्रमा का दृश्य, जब पांच अगस्त को उसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जा रहा था.

ISRO ने कहा कि वह इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को करेगा.

इसरो ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है. इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर.’’

ISRO ने कहा, ‘‘(चंद्रयान को) चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे के बीच की जाने का कार्यक्रम है.’’

‘चंद्रयान-3’ ने शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए प्रक्षेपित किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है.

चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चंद्रमा के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, ‘‘मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं.’


यह भी पढ़ें: क्यों गड़ी हैं चांद पर दुनिया की नज़रें, वहां मौजूद ढेरों हीलियम-3 हो सकती है ग्रीन एनर्जी का स्रोत!


 

share & View comments