scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलवीर अहलावत इंडोनेशिया ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे

वीर अहलावत इंडोनेशिया ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे

Text Size:

जकार्ता, छह अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत इंडोनेशिया ओपन के आखिरी दौर के 16वें होल में बोगी करने के कारण रविवार को यहां अपना अभियान शीर्ष 10 में खत्म करने से चूक गये।

अहलावत 15वें होल के खेल के बाद चार अंडर के स्कोर के साथ अच्छी स्थिति में थे लेकिन 16वें होल में बोगी और 17वें तथा 18वें होल में पार स्कोर के साथ उन्होंने कुल 68 का कार्ड खेला।

अहलावत संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे जबकि आखिरी दौर में सात अंडर 64 का स्कोर बनाने वाले राशिद खान कुल 10 अंडर के स्कोर से एक अन्य भारतीय विराज मादप्पा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर रहे।

एस चिक्कारंगप्पा (70) संयुक्त 33वें और कार्तिक शर्मा (71) संयुक्त 40वें स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments