scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलमैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजें आजमाने के लिए तैयार था: प्रणय

मैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजें आजमाने के लिए तैयार था: प्रणय

Text Size:

सिडनी, पांच अगस्त (भाषा) भारत के चोटी के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शनिवार को कहा कि निरंतर प्रयोग करते रहने के कारण वह इस सत्र में सफलताएं हासिल कर पाए।

मई में मलेशियाई मास्टर्स सुपर 500 जीतने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने शनिवार को हमवतन प्रियांशु राजावत को 21-18, 21-12 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रणय ने कहा,‘‘ बहुत कुछ श्रेय मुझे जाता है क्योंकि मैं बदलाव को स्वीकार करने और नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार था। जो टीम मेरे साथ काम कर रही है वह वास्तव में शानदार है। वे अभ्यास के दौरान हर दिन मेरी मदद करते हैं।’’

प्रणय 2021 से पहले चोट और स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों से जूझ रहे थे। इससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा लेकिन उन्होंने कभी नई चीजों को आजमाना नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा,‘‘ मेरे प्रशिक्षकों गोपी सर, गुरु, फिजियो, ट्रेनर सभी ने समान रूप से कड़ी मेहनत की। इसलिए यह टीम प्रयास का नतीजा है। मुझे उम्मीद है कि हम प्रत्येक टूर्नामेंट के लिए समाधान ढूंढ सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments