scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलगोगोई की हैट्रिक से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शिलांग लाजोंग को 4-0 से हराया

गोगोई की हैट्रिक से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शिलांग लाजोंग को 4-0 से हराया

Text Size:

गुवाहाटी, चार अगस्त (भाषा) युवा खिलाड़ी पार्थिब गोगोई की हैट्रिक गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शुक्रवार को यहां शिलांग लाजोंग पर 4-0 की शानदार जीत के साथ 132वें डूरंड कप फुटबॉल में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

असम के खिलाड़ी गोगोई की सीनियर स्तर पर यह पहली हैट्रिक है।

इस जीत के बाद टीम ग्रुप डी की तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है।

गोगोई ने मैच के 26वें, 65वें और 70वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए एक अन्य गोल रोमन फिलिपोटॉक्स ने 35वें मिनट में पेनल्टी पर किया।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का अगला मुकाबला एफसी गोवा से होगा जबकि शिलांग लाजोंग का मुकाबला डाउनटाउन हीरोज एफसी से होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments