चेन्नई, तीन अगस्त (भाषा) मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को यहां एक करीबी मैच में जापान को 2-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत की।
रियोमा ओओका ने छठे मिनट में टूर्नामेंट का पहला गोल करके जापान को बढ़त दिलाई लेकिन चेओलियन पार्क ने 26वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इस तरह से दोनों टीम मध्यांतर तक 1-1 से बराबरी पर थी।
जंग हू किम ने तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल करके दक्षिण कोरिया को बढ़त दिलाई जो उसने आखिर तक बरकरार रखी।
इसके बाद जापान ने लगातार हमले किए लेकिन दक्षिण कोरियाई रक्षकों ने अच्छी तरह से बचाव करके अपनी टीम को तीन महत्वपूर्ण अंक दिलाए।
भाषा पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
