नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुनील देव का लंबी बीमारी के बाद यहां बुधवार को निधन हो गया ।
वह 75 वर्ष के थे । उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं ।
सत्तर के दशक के आखिर से 2015 तक डीडीसीए में रहे देव बीसीसीआई की विभिन्न उप समितियों में भी रहे ।
वह दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर थे । वह 1996 के दक्षिण अफ्रीका दौरे और 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर रहे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
