scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलअदिति एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 42वें स्थान पर

अदिति एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 42वें स्थान पर

Text Size:

एवियन ले बेंस (फ्रांस), 31 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक हफ्ते का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां 2023 एमुंडी एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहीं।

अपने 26वें मेजर टूर्नामेंट में खेलते हुए अदिति ने चार दौर में 71, 72, 74 और 68 के स्कोर से कुल एक ओवर 285 का स्कोर बनाया।

उनकी साथी भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर कट हासिल करने में नाकाम रहीं थी।

फ्रांस की सेलिन बोटियर ने तीन अंडर 68 के स्कोर से छह शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। वह इस टूर्नामेंट को मेजर टूर्नामेंट का दर्जा मिलने के बाद इसे जीतने वाली फ्रांस की पहली खिलाड़ी हैं।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments