scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलएओए ने अरुणाचल के खिलाड़ियों को ‘नत्थी’ वीजा जारी करने के लिए चीन की निंदा की

एओए ने अरुणाचल के खिलाड़ियों को ‘नत्थी’ वीजा जारी करने के लिए चीन की निंदा की

Text Size:

ईटानगर, 29 जुलाई (भाषा) अरुणाचल ओलंपिक संघ (एओए) ने शनिवार को राज्य के तीन वुशु खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी करने के लिए चीन की निंदा की और कहा कि यह राज्य के लोगों के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया है।

  शुक्रवार से शुरू हुए विश्व विश्वविद्यालय खेलों के लिए आठ वुशु खिलाड़ियों और चार टीम अधिकारियों को यहां गुरुवार को तड़के (सुबह एक बजे) आईजीआई हवाई अड्डे से चीन के लिये रवाना होना था लेकिन अरूणाचल प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ी नेमान वांगसू, ओनिलू टेगा और मेपुंग लामगू काो नत्थी वीजा जारी किया गया था जिसके बाद सरकार द्वारा सभी को रूकने के लिये कहा था।

एओए महासचिव बमांग तागो ने कहा, ‘‘हमारे तीन होनहार वुशु एथलीटों को नत्थी वीजा जारी करने से चीन का भेदभावपूर्ण कृत्य उजागर होता है। यह पूरे देश का अपमान है।’’

भारत ने गुरुवार को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी करने को ‘अस्वीकार्य’ बताया था और कहा था कि वह इस तरह की कार्रवाइयों पर ‘उचित प्रतिक्रिया’ देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

विश्वविद्यालय खेलों के लिए चुने गये आठ में चार खिलाड़ी एशियाई खेलों का हिस्सा है। एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोउ में होगा।

तागो ने कहा, ‘‘चीन अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है और भविष्य में भी अधिक मेजबानी करता रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी बिना किसी गलती के वहां भाग लेने से वंचित रह जाएंगे।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments