scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलजीव ने सीनियर ओपन के कट में प्रवेश किया, अटवाल और रंधावा चूके

जीव ने सीनियर ओपन के कट में प्रवेश किया, अटवाल और रंधावा चूके

Text Size:

पोर्थकॉवल (वेल्स), 29 जुलाई (भाषा) भारत के जीव मिल्खा सिंह ने तेज हवाओं के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल पोर्थकॉवल गोल्फ क्लब पर सीनियर ओपन चैम्पियनशिप के कट में प्रवेश कर लिया ।

पिछले साल ग्लेनेगल्स में कट में प्रवेश से चूके जीव पहले दौर के बाद चौथे स्थान पर थे लेकिन दूसरे दौर के बाद छह ओवर 77 के स्कोर के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर खिसक गए ।

जीव ने चार बोगी और एक डबल बोगी किया । बाद में वापसी करते हुए उन्होंने दो बर्डी लगाये ।

अटवाल और रंधावा दोनों क्वालीफायर के जरिये पदार्पण कर रहे थे लेकिन कट में जगह नहीं बना सके ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments