scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलअदिति ने फ्रांस में कट में प्रवेश किया, दीक्षा चूकी

अदिति ने फ्रांस में कट में प्रवेश किया, दीक्षा चूकी

Text Size:

एवियन ले बेंस (फ्रांस) , 29 जुलाई (भाषा) भारत की अदिति अशोक ने इवन पार 72 का स्कोर करके एमुंडी एवियन गोल्फ चैम्पियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान के साथ कट में प्रवेश कर लिया ।

अदिति ने पहले दौर में एक ओवर 71 स्कोर किया था । अब उनका सामना कोरिया की एमी यांग से होगा ।

भारत की ही दीक्षा डागर आखिरी चरण में खराब प्रदर्शन के कारण कट में प्रवेश से चूक गई ।

आर्डर आफ मेरिट में पांचवें स्थान पर काबिज दीक्षा अगले सप्ताह महिला स्कॉटिश ओपन खेलेंगी ।

फ्रांस की सेलाइन बूतियेर ने एक स्ट्रोक की बढत बना रखी है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments