नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय लड़कों की टीम को एक से 10 सितंबर तक थिंपू में होने वाली अंडर-16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ग्रुप लीग चरण में नेपाल और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।
अंडर-19 टीम के टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 30 सितंबर तक काठमांडू में होगा, जहां ग्रुप लीग चरण में भारत के साथ भूटान और बांग्लादेश हैं। दूसरे ग्रुप में मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान शामिल हैं।
शनिवार को ढाका में ड्रॉ निकाला गया।
इन दोनों आयोजनों का प्रारूप एक समान है। जिसमें ग्रुप चरण में टीमों एक-एक बार एक दूसरे का सामना करेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके बाद फाइनल होगा।
अंडर 16:
ग्रुप ए: भारत, नेपाल, बांग्लादेश
ग्रुप बी: भूटान, मालदीव, पाकिस्तान
अंडर -19
ग्रुप ए: नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान
ग्रुप बी: भारत, भूटान, बांग्लादेश।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
