scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलमोनाको डायमंड लीग में छठे स्थान पर रहे प्रवीण चित्रावेल

मोनाको डायमंड लीग में छठे स्थान पर रहे प्रवीण चित्रावेल

Text Size:

मोनाको, 22 जुलाई (भाषा) त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रवीण चित्रावेल मोनाको डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और छठे स्थान पर रहे।

चित्रावेल ने शुक्रवार को अपने पांचवें प्रयास में 16.59 मीटर की कूद लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। चित्रावेल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 17.37 मीटर का है।

असल में यह उनका सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले इस सत्र में उन्होंने तीन प्रतियोगिताओं में 17 मीटर से अधिक की कूद लगाई थी।

बुर्किना फासो के ह्यूजेस फैब्रिस ज़ैंगो ने 17.70 मीटर की कूद के साथ प्रतियोगिता जीती, जबकि विश्व अंडर-20 चैंपियन जमैका के जेडन हिबर्ट (17.66 मीटर) और अल्जीरिया के यासर मोहम्मद त्रिकी (17.32 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments