scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलशुभंकर दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचे

शुभंकर दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचे

Text Size:

हॉयलेक (लिवरपूल), 21 जुलाई (भाषा ) भारत के शुभंकर शर्मा ने शुक्रवार को अपने  27वें जन्मदिन का जश्न यहां के रॉयल लिवरपूल गोल्फ क्लब पर 151वें ओपन के दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान के साथ बनाया।

शुरुआती दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहने वाले इस शुभंकर ने दूसरे दौर में इवन पार 71 का स्कोर बनाया। 36 होल के खेल के बाद उनका कुल स्कोर तीन अंडर का हैं ।

उन्होंने दूसरे दौर में आठवें होल में बोगी और 17वें होल में डबल बोगी किया जबकि सातवें, 15वें और 18वें होल में बर्डी लगायी।

इससे पहले शुरुआती दौर में कठिन परिस्थितियों के बीच उम्दा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चार बर्डी लगाई और सिर्फ एक बोगी किया ।

वह हालांकि तालिका में शीर्ष पर काबिज ब्रायन हर्मन से सात शॉट पीछे है। हरमन (67-65) का कुल स्कोर 10 अंडर का है।

भाषा   आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments