scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशजयपुर में पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर में पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 17 जुलाई (भाषा) भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जयपुर में एक पटवारी को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्‍यूरो के बयान के अनुसार हल्का रोजदा, उप तहसील मुंडोता (आमेर) के पटवारी अविकार शर्मा को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

इसके अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि आवासीय कॉलोनी में दो भूखंडों की भूमि से रास्ता नहीं निकालने और इस प्रक्रिया पर रोक के लिए समय देने की एवज में आरोपी पटवारी अविकार शर्मा द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग करके परेशान किया जा रहा है।

बयान के अनुसार ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करके सोमवार को आरोपी पटवारी अविकार शर्मा को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कियाहै। बयान के अनुसार मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

भाषा पृथ्‍वी मनीषा अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments