दतिया, 17 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब नौ बजे थरेट थाना क्षेत्र के पिपरौआ गांव के पास हुई।
थरेट थाने के प्रभारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार लोगों को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
सं दिमो मनीषा पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.