scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशयोद्धा के रूप में टिपरा मोथा की सेवा करता रहूंगा: प्रद्योत किशोर

योद्धा के रूप में टिपरा मोथा की सेवा करता रहूंगा: प्रद्योत किशोर

Text Size:

अगरतला, 17 जुलाई (भाषा) टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति के बीच सोमवार को कहा कि वह एक योद्धा के रूप में पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

देबबर्मा ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि पार्टी के नये संविधान में इसका कोई प्रावधान नहीं है।

बी. के. ह्रांगखाल क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

देबबर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं पार्टी का योद्धा हूं। मैं अपनी विचारधारा- थंसा (एकता) और ग्रेटर टिपरालैंड के लिए संघर्ष जारी रखूंगा। मैं टिपरा मोथा को नहीं छोड़ रहा हूं और जमीनी स्तर से पार्टी का निर्माण करना चाहता हूं।”

फरवरी 2021 में पार्टी बनाने वाले देबबर्मा ने कहा, “माणिक सरकार अब त्रिपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रमुख नहीं हैं, लेकिन क्या उन्होंने पार्टी छोड़ दी है? सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन क्या उन्होंने पार्टी छोड़ दी है? अमित शाह भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं, क्या उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए? जब तक मेरे शरीर में खून बहता रहेगा, मैं टिपरा मोथा का योद्धा बना रहूंगा।”

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments