scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशविपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हुईं ममता बनर्जी

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हुईं ममता बनर्जी

Text Size:

(फोटो के साथ)

कोलकाता, 17 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी भाजपा विरोधी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु रवाना हो गईं।

ममता के साथ उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी हैं।

दो दिवसीय बैठक के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत 24 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है।

साल 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए गठबंधन तैयार करने के सिलसिले में 23 जून को लगभग 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी।

टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि हालांकि बनर्जी बैठक में मौजूद रहेंगी, लेकिन सर्जरी के बाद डॉक्टरों द्वारा निर्धारित दिनचर्या के कारण वह सोमवार शाम को आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगी।

बनर्जी का 18 जुलाई को लौटने का कार्यक्रम है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments